भीड़ मे अब लोग मुझे आजमाया नही करते,
मुझे तेरा कोई भी किस्सा सुनाया नही करते !!
जाने क्यों इस शहर के लोग अजनबी होने लगे
इस तरह तो अपनो को पराया नही करते !!
तुझे इश्क़ नही मुझसे न ही अदावत कोई है,
दिल ऐसे कोई दुश्मन का जलाया नही करते !!
यूं तो हर गली के कुछ दिल जीत रखे है मैंने,
जाने क्यों बस तेरे दिल मे ही समाया नही करते !
अब ये इम्तिहाँ है तो इसे इम्तिहाँ ही समझूंगा मैं
दीवाने दिल के टूट जाने से डर जाया नही करते !!
सुना है इक शहर के लोग साथ चलते है कभी कभी
मैंने पुकारा तो क्यों मेरे साथ लोग आया नही करते।!